Home मुख्य शराब लदी पिकअप मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 7, 2017

शराब लदी पिकअप मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170308_043543

दरभंगा: विशनपुर थाना द्वारा गत 24 नवम्बर को एक पिकअप पर विदेशी शराब की 46 कार्टन बरामदी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें प्रमुख सरगना हायाघाट थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रविन्द्र सहनी का पुत्र दिनेश सहनी व राजेन्द्र सहनी का पुत्र संजीत कुमार सहनी शामिल है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि गिरफ्तार दिनेश पर कई थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पूर्व में भी यह डकैती आदि के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसे इसके घर से दबोचा। उस समय में भी यह नशे की हालत में पाया गया। थाना पर ब्रेथ एन्लाईजर से जांच के क्रम में इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इसके विरुद्ध कल्याणपुर थाना में लूट, वारिसनगर थाना में आमर्स एक्ट व हायाघाट थाना में डकैती कांड अंकित है। उन्होंने बताया कि शराब बरामदगी विशनपुर थाना कांड संख्या 110/16  के मामले में यह फरार था।

Share

Leave a Reply