Home मुख्य सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिले पूर्व विधायक। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 7, 2017

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिले पूर्व विधायक। Voice of Darbhanga

 

FB_IMG_1488908251214

दरभंगा : पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर ने बिरौल प्रखंड के कमलपुर गांव वार्ड सदस्य चंदन राम और शिक्षक राम गुलाम राम के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया. सनद रहे कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में इन दोनों की मौत हो गई थी. वहीं विधायक ने प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों की सुधि नहीं लेने पर दु:ख व्यक्त किया. उन्होंने इस संबंध में दरभंगा के डीडीसी से बात की उसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मृतकों के परिवार से मिलने पहुंचे और कबीर अंतेष्टी योजना के तहत 3 हजार रूपया प्रदान किया. पूर्व विधायक के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी, मुखिया पल्लवी कुमारी, पंकज सिंह, कुणाल सिंह, राम कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Share

Leave a Reply