Home मुख्य विश्व महिला दिवस पर डब्ल्यूआईटी में कार्यक्रम। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 7, 2017

विश्व महिला दिवस पर डब्ल्यूआईटी में कार्यक्रम। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1488929145982

दरभंगा : विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, दरभंगा में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. डॉ. प्रभात दास फाउन्डेशन और संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में क्विज, निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. नेहाल ने कहा कि किसी समय महिलाओं को कमजोर समझा जाता था. परंतु अब महिलाएं सशक्त हो रही है. उन्होंने कहा कि अपनी मेधा एवं मेहनत के बल पर आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरषों से प्रतिस्पर्धा कर रही है. वहीं फाउन्डेशन के सचिव मुकेश कुमार झा ने कहा कि महिलाओं को समुचित मौका मिले तो वह हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकती है. प्रतियोगिता का संचालन सहायक प्राचार्य गीता सिन्हा ने किया. इस मौके पर विकास चंद्र दिनकर, अमर चौधरी, रश्मि कुमारी, राजकुमार गणेशन, अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थि थे.

Share

Leave a Reply