
नेपाल जाने के लिए आशुतोष को कुलपति ने दी विदाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा : इंटरनेशनल युथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 10 से 17 मार्च तक नेपाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शरीक होने वाले बिहार से एकलौता छात्र आशुतोषानंद झा को आज कुलपति डा0 विद्याधर मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मालूम हो कि आशुतोष संस्कृत विवि का छात्र है और एन एस एस इकाई से जुड़कर राष्ट्रीय स्तर पर कई कीर्तिमान स्थापित कर चुका है. यह जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत प्र0 सिंह ने बताया कि रवानगी के मौके पर कुलपति डा0 मिश्र ने आह्लादित होकर मिथिला की सुगंध पूरे नेपाल में फैलाने की शुभकामना दी. वीसी ने कहा कि व्यक्तिगत मेहनत व लगन के साथ राष्ट्र भक्ति का ही प्रतिफल है कि आज संस्कृत विवि का नाम नेपाल में रोशन होगा. मौके पर डी एस डब्ल्यू डा0 श्रीपति त्रिपाठी ने भी कहा कि आज संस्कृत विवि के लिए गौरव का दिन है. वहीं एन एस एस के समन्वयक डा0 सुधीर कुमार झा ने भी कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला एवं शुभकामनाएं दी.

