Home मुख्य बाबा कुशेश्वर क्रिकेट टूर्नामेन्ट पर बड़गांव का कब्जा। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 7, 2017

बाबा कुशेश्वर क्रिकेट टूर्नामेन्ट पर बड़गांव का कब्जा। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1488929751008

कुशेश्वरस्थान: बाबा कुशेश्वर क्रिकेट टूनार्मेंट का फाईनल मैच जीत कर   बड़गाव की  टीम ने कप पर कब्जा जमाया. टूनार्मेंट का  फाइनल मुकाबला मंगलवार को हाई स्कूल के खेल मैदान में हरिपुर वनाम बड़गांव के बीच खेला गया. जिसमे हरिपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में 9 विकेट खो कर 131 रन बनाया. जबाब खेलते हुए बड़गांव की टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट से मैच जित लियाकी. विजेता टीम के रौशन कुमार को मैन आॅफ द मैच दिया गया और बी लाल को मैन आॅफ द सीरीज दिया गया. बाबा कुशेश्वर क्रिकेट टूनार्मेंट का आयोजन  शिव शक्ति की ओर से किया गया था. विजेता व उप विजेता टीम के कप्तान क्रमश: सचिन कुमार व बंटी कुमार को बीडीओ राकेश रौशन एवं थाना अध्यक्ष राशिद प्रवेज ने कप देकर सम्मानित किया. मौके पर टूनार्मेंट कमिटी के विजय हजारी, शेखर हजारी, मो0 गुड्डू, मो0 जफर, मो0 माशूक, राजा हजारी, जैरुन पासवान, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

Share

Leave a Reply