
जमीनी विवाद में पुत्र ने कर दी पिता की हत्या। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जाले प्रखंड के कमतौल थाना अंतर्गत अहियारी उत्तरी पंचायत में एक पुत्र द्वारा अपने पिता की गर्दन काट कर हत्या करने तथा भतीजा और भावों को गंभीर रूप से जख्मी करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान करीब 80 वर्षीय रामदयाल ठाकुर तथा जख्मी भतीजा की पहचान 35 वर्षीय राहुल कुमार और 55 वर्षीया भावों रानी मिश्रा के रूप में हुई है. घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार राय घटनास्थल से हत्यारा पुत्र संजय कुमार को हिरासत में लेने के बाद जख्मी को इलाज के लिए लेकर दरभंगा ले गये है. घटनास्थल पर इंस्पेक्टर अजय कुमार झा, एसआइ सुनील कुमार सिंह, एएसआइ ललन शर्मा कैम्प किये हुए हैं.

