
कुलपति ने पेश किया अपने एक महीने के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में माहभर के भीतर ही परिस्थितयां बदली हैं। पढ़ाई का माहौल तैयार हुआ है। शोध कार्यों में गति आई है। ढ़ाई सौ सेवा निवृत कर्मियों के पेंशन निर्धारण के साथ छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों में एक नया विश्वास उत्पन्न हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन से इनकी दूरी समाप्त हुई है। बुधवार को कुलपति प्रो. राज किशोर झा ने अपने एक माह के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इसमें कहा गया है कि उपरोक्त अवधि में महाविद्यालयों कीलनामिविवि के कुलपति ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड समस्याओं से रू-ब-रू होना, अंगीभूत एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक, चयन समिति का गठन, पदनामित प्रयोगशाला प्रदर्शक के लम्बित वेतन का भुगतान, सेवा निवृत कर्मियों के भविष्यनिधि एवं ग्रेच्युटी का भुगतान, सम्बद्ध् महाविद्यालयों के लिए राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान का वितरण आदि महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं। रिपोर्ट कार्ड में बताया गया है कि प्रो. झा ने सेवानिवृत कर्मियों की संचिकाओं का निष्पादन करा कर ढ़ाई सौ सेवा निवृत कर्मियों का पेंशन निर्धारण सुनिश्चित कराया। रिपोर्ट कार्ड में बताया गया है कि विश्वविद्यालय में शोध् कार्य में रूकावट आ गयी थी। अब गति भर दी गई है। लगभग ढ़ाई सौ पीएचडी के लम्बित संचिकाओं का निष्पादन कर शोध् कार्य को नई दिशा दी गई है। रिपोर्ट कार्ड में कहा गया है कि प्रो राज किशोर झा ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ छात्रों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों से बनी दूरी समाप्त की। छात्रों के साथ कुलपति ने सीधा संवाद स्थापित किया।छात्रों की समस्याओं का समाधान किया गया। बंदरों के आतंक, नरगौना भवन के शौचालयों में पानी की व्यवस्था आदि संबंधी समस्याएं दूर की गईं।

