Home मुख्य लाठीचार्ज के विरोध में माले ने किया मब्बी थाना का घेराव। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 8, 2017

लाठीचार्ज के विरोध में माले ने किया मब्बी थाना का घेराव। Voice of Darbhanga

IMG_20170309_071000

दरभंगा: कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में बुधवार को भाकपा माले ने मब्बी थाना के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन गेंहुमी ओवरब्रिज से झंडा-बैनर से सजधज कर जुलूस की शक्ल में शिवधारा चौक, बाजार समिति होते हुए मब्बी थाना परिसर पहुंचा। थाना के सामने प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी लाठीचार्ज के जिम्मेवार थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, शिवन यादव, इंसाफ मंच के नेयाज अहमद, लोकल सचिव अमित पासवान, पप्पू पासवान, विनोद राम, शीला देवी, और अमर मांझी शामिल थे। मब्बी थाना के सामने ही अमित पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री राज्य में लाठी -डंडा के बल पर सत्ता सरकार चलाना चाहते हैं। रिटायर्ड कर्नल लक्ष्मेश्वर मिश्रा ने कहा कि गरीबों – भूमिहीनों को उनके वास्- आवास पाने का अधिकार है। इसको कोई नहीं छीन सकता है। अभिषेक कुमार ने कहा कि गरीबों के न्यायपूर्ण आंदोलन पर पुलिस ने लाठी चला कर कानून तोड़ा है। किसान महासभा के शिवन यादव ने कहा कि थाना का भू-माफिया के सांठ गांठ से चलता है और गरीब लोगों को परेशान किया जाता हैं। सभा को शत्रुध्न पासवान, कोमलकांन्त यादव, रामबाबू साह, पप्पू पासवान, सुरेन्द्र पासवान, प्रिन्स कर्ण,शीला देवी, बालबोध साह, विनोद राम, पंकज पासवान, कैलाश पासवान, आइसा से मयंक कुमार, विशाल मांझी, रामकुमार यादव आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शन से 25 मार्च से डीएम के सामने भूमि अधिकार सत्याग्रह शुरू किया जायेगा।

Share

Leave a Reply