
छात्र राजद ने फूँका मोदी-ट्रम्प का पुतला। Voice of Darbhanga

दरभंगा : अमेरिका में भारतीय नागरिक की हत्या के खिलाफ बुधवार को शहर के आयकर चौराहे पर छात्र राजद की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रंप, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पुतला दहन किया गया.
जिसकी अध्यक्षता पूर्व विवि अध्यक्ष विनेश कुमार मंडल ने किया वहीं पुतला दहन कार्यक्रम के बाद एक विरोध सभा का आयोजन पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रशांत की अध्यक्षता किया गया . जहां छात्र राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गोस्वामी ने कहा कि प्रवासी भारतीयों पर अमेरिका में हमले हो रहे हैं, उनकी जान ली जा रही है. जिसको लेकर देश के प्रधानमंत्री मुक दर्शक बन हुए हैं इसकी छात्र राजद घोर निंदा करती है. पूर्व महानगर अध्य्क्ष प्रवीण प्रशान्त ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारतीय प्रवासियों को सुरक्षा देने में विफल साबित हुआ हैं, जिससे उनकी अ फासीवादी साम्प्रदायिक चेहरा उजागर हुई है. सभा को संबोधित करने वालों में केशव झा, विनय यादव, याशमीन, मनीष यादव, सुभाष यादव, रणवीर यादव, भुनेस्वर यादव विकाश कुमार, रिजवान, आज़ाद, जितन्द्र यादव चन्दन यादव सहित दर्जनों छात्र नेता मौजूद थे.

