Home मुख्य दरभंगा में जन-जन तक टीकू पहंचा रहा हैं संपूर्ण टीकाकरण का संदेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 8, 2017

दरभंगा में जन-जन तक टीकू पहंचा रहा हैं संपूर्ण टीकाकरण का संदेश। Voice of Darbhanga

IMG_20170309_073057दरभंगा: बुधवार को दरभंगा के तारडीह प्रखंड में नियमित टीकाकरण के बारे में जन जागरूकता को बढाने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, यूनिसेफ, रेडियो मिर्ची और कपूर्री ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा टीकू टॉक टॉक कार्यक्रम का आयोजन ककोढा गांव में किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रखंड के कम प्रतिरक्षण वाले गावों  जैसे कुर्सो, मछैता, लादयामी, ननहार में टीकू एक्सप्रेस के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता भी फैलाई गई।

टीकू टॉक, नियमित टीकाकरण पर आधारित एक एडवोकेसी गतिविधि है। राज्य स्वास्थ्य समिति, यूनिसेफ रेडियो मिर्ची और कपूर्री ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा आयोजित होने वाले इस पहल का मुख्य उददेश्य लोगों को इस पहल के साथ जोड़ कर परिचर्चा, क्विज और जादू शो के माध्यम से नियमित टीकाकरण के बारे में उनकी जागरूकता को बढ़ाना है। बिहार के 5 जिलों गया, सारण, दरभंगा, अररिया और जमुई के कम टीकाकरण वाले 22 प्रखंडों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

‍ एंकर कुसुम दुबे ने कहा कि टीकाकरण को शत प्रतिशत करके ही हम अपने बच्चों को खतरनाक बीमारियों से बचा सकते हैं। टीकाकरण बच्चों के सर्वागिण विकास के लिए सबसे सस्ता और सुलभ तरीका है।

प्रखंड स्वास्थ अधिकारी डी. एच यादव ने एसएनसीयू में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों के उन खतरनाक लक्षणों के बारे में भी बताया जिसके बाद बच्चों को तत्काल एसएनसीयू में ले जाना चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि इस प्रखंड में कुल 140 टीकाकरण स्थल है जिसमें से 10 अति संवेदनशील क्षेत्र है। टीके के प्रभावों के बारे में बताते हुए उन्‍होनें कहा कि टीकाकरण के बाद बुखार आना स्‍वभाविक हैं और इससे घबराने की आवश्‍यकता नहीं है। इसके साथ ही टीका दिलवाने के बाद कभी-कभी सूजन भी आ जाता है। सभी टीकों को सही समय पर दिलवाना हमारे बच्चों के लिए बहुत ही जरुरी  हैं।

कार्यक्रम के दौरान जादूगर ने टीकाकरण और एसएनसीयू पर आधारित जादू के खेल दिखाए। इसके अलावा उन्होनें सभी 9 बीमारियों पोलियों, टीबी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटनस, खसरा, जेई, हिब और हेपटाइटीस बी के बारे में अलग- अलग जादूई खेलों के माध्यम से लोगों को समझाया।

कार्यक्रम के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया।

राष्ट्रीय स्तर पर नाटकों की प्रस्तुति दे चुकी युवा रंगमंच कलाकार  शिवानी झा ने यहाँ टीकाकरण पर एक नाटक प्रस्तुत कर लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील की। साथ ही आज महिला दिवस के अवसर पर  लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लड़का और लड़की में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। उनदोनो के लिए स्वस्थ्य और अन्य सुविधाएं सामान रूप से मिलनी चाहिए ताकि उनका सही ढंग से विकास हो सके। “लड़का लड़की के सामान और दोनों के बिना बराबर अनुपात के एक बेहतर समाज की परिकल्पना नहीं कर सकते।

कार्यक्रम के दौरान  यूनिसेफ,प्रखंड स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधक श्री डी. एच यादव  कुमार के साथ ही प्रखंड की एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकताएं उपस्थित रही। रेडियो मिर्ची के स्वराज विक्टर, सत्यम कुमार झा, गौतम कुमार, नवीन कुमार समेत लगभग 500 लोग उपस्थित रहे ।

Share

Leave a Reply