
कोर्ट परिसर के पास शराब के नशे में एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
दरभंगा: व्यवहार न्यायालय दरभंगा परिसर के पास आज पुलिस ने दोनार निवासी रंजीत भटनागर को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि कल इस व्यक्ति का भाई शराब के नशे में जेल गया था जिसका आज तारीख था। उसी तारीख पर रंजीत भटनागर कोर्ट गया था। कोर्ट परिसर में इसके नशे में होने की सूचना मिलने के बाद इसकी गिरफ्तारी की गयी है। बाकी अन्य मामलो या आपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है।

