
जन जागृति रथ को हरी झंडी दिखा कर किया विदा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ बिहार के बैनर तले नशा मुक्त बिहार स्वच्छ बिहार अभियान पर निकले जन जागृति रथ को आज जदयू जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने लोहिया चौक से समस्तीपुर के लिए विदा किया। यह रथ आज मधुबनी से दरभंगा पहुंचा था।
विदित हो कि बिहार के सभी जिले में जा कर नशा मुक्ति के बारे में बताने केलिए यह रथ निकला है। इस अवसर पर जदयू के जिलाध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष संजीव राय, रूमी खान, राम मोहन झा, शम्भूनाथ झा, राकेश कुमार रौशन, रविंद्र यादव, गणपति झा आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।

