
विशेष अभियान में दर्जनों बोतल शराब के साथ शराबियों को भी पुलिस ने पकड़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिरौल थाना क्षेत्र में चेकिंग के क्रम दुमड़ी चौक के पास मोटरसाईकिल से जाते हुए एक व्यक्ति को 375 एम.एल. शराब एवं शराब पीने वाली सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेद्य अधिनियम 2016 के अंतरर्गत कांड अकिंत कर अनुसंधान किया जा रहा है।
वहीं दूसरी तहफ सदर थाना क्षेत्र के शंकर महतो को घर से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया और कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज पर चेकिग के दौरान नशे की हालत में अजित कुमार यादव, जयराम कुमार, सुरज पासवान, भोला ठाकुर को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। सदर थाना में कांड अंकित कर अनुसंधान किया जा रहा है।
बहेड़ा थाना क्षेत्रक दिपक प्रे0 सहदेव साहु, साकिम महिनाम थाना क्षेत्र के एक घर में छापेमारी के क्रम 180 एमएल का 17 बोलत अंग्रेजी शराब एवं 2000 रूपया बरामद किया और कांड अंकित कर अनुसंधान किया जा रहा है।
एसएसपी के निर्देश चलाये जा रहे एस ड्रईव में तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया।

