
होली के मद्देनजर नेहरा ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

मनीगाछी: प्रखण्ड अंतर्गत नेहरा ओपी में आज होली के मद्देनजर थानाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। श्री कुमार ने उपस्थित प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगो से शातिंपूर्ण तरीके से होली संपन्न कराने एवं उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने की अपील की। इस मौके पर जिला पार्षद गंगा पासवान,श्रवण नायक, गणेश मंडल, ज्ञान चन्द्र एवं कैशर खां आदि मौजूद थे।

