
स्कूलीे बच्चों के बीच तरंग प्रतियोगिता का आयोजन। Voice of Darbhanga

कुशेश्वरस्थान पूर्वी: कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के तिलकेश्वर पंचायत अंतर्गत गोलमा संकुल केन्द्र के मध्य विद्यालय गोलमा में गुरुवार को कई विद्यालय के बच्चो के बीच तरंग प्रतियोगिता का आयोजित की गई । इसमें कई प्रकार के खेलकूद एवं भाषण में विभिन्न प्रकार के खेल व भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कर्ण कुमार, परिणा कुमारी, काजल कुमारी, हिना कुमारी, शान्तनु कुमार, सूरज कुमार, राजा कुमार, सुमिती कुमारी, पिंकी कुमारी, कुणाल कुमार, गौतम कुमार सहित 23 छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर तिलकेश्वर पंचायत की मुखिया शर्मिला देवी, सीआरसीसी चन्देश्वरी राय और शिक्षक देवनारायण चौधरी, धनंजय कुमार सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। वही दूसरी ओर सुघराईन संकुल पर भी तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता छात्र छात्रों को पुरुस्कार दिया गया। मौके पर संकुल समन्वयक पदम भूषण प्रसाद राय सहित शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

