Home मुख्य मणिकांत झा रचित रूद्रमणि के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 9, 2017

मणिकांत झा रचित रूद्रमणि के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1489077849540

दरभंगा : मणिकांत झा रचित पुस्तक रुद्रमणि के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण आज महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान, दरभंगा के प्रांगण मे समारोह पूर्वक किया गया. पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया की अध्यक्षता मे आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर गौरी पासवान ने कहा कि १५ दिनो के भीतर ही मणिकांत झा द्वारा लिखे गये नचारी और महेशवाणी के इस संग्रह के दूसरे  संस्करण का प्रकाशन इसके लोकप्रियता को दशार्ता है. प्रख्यात चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि मणिकांत झा द्वारा चलाया जा रहा मणिशृंखला निर्वाध गति से चलता रहेगा. कार्यक्रम को डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू, कमला कांत  झा, डा अशोक कुमार मेहता, जीवकांत मिश्र, विष्णुदेव झा विकल, विजय कांत झा, कुमार संजय, विनोद कुमार झा, प्रदीप, बद्रीनाथ झा, रंजीत कुमार झा, आमोद कुमार झा, राम कुमार झा, कृष्ण कुमार चौधरी, डॉ. प्रभा मल्लिक, डा अशोक कुमार राय, प्रवीण कुमार झा, संतोष कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने संबोधित किया. इस अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे मैथिली मंच के ख्यातिलब्ध  कलाकार माधव राय, दीपक कुमार झा, डा सुष्मा झा, केदार नाथ कुमर, नीरज कुमार झा, गौरीकांत झा, अर्जुन झा, नटवर राय, गोपाल कुमार, गंगाराम झा सहित अनेक कलाकारों ने रूद्रमणि पुस्तक के गीतों के साथ होली और जोगीरा गाकर वातावरण को मदमस्त कर दिया.

Share

Leave a Reply