Home मुख्य एक पुलिस वाले ने फर्ज को खून के रिश्ते से भी ऊपर रखने की पेश की मिशाल। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 9, 2017

एक पुलिस वाले ने फर्ज को खून के रिश्ते से भी ऊपर रखने की पेश की मिशाल। Voice of Darbhanga

IMG_20170310_132518

दरभंगा: एक पिता ने अपना फर्ज निभाते हुए अपने खून के रिश्ते को भी नहीं बख्शा। दारोगा ने अपने ही बेटे को शराब की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार करा दिया। दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में गुरुवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में भारी मात्रा में शराब की बोतलों के साथ एक दारोगा के बेटा को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, उसकी गिरफ्तारी से पुलिस महकमा में खलबली मच गई। बावजूद वरीय अधिकारियों ने उसके प्रति कोई नरमी नहीं बरती। चार घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने दारोगा के बेटा को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया।

गिरफ्त में आया इंद्रजीत कुमार अशोक पेपर मिल थाना के अवर निरीक्षक प्रभात शंकर का पुत्र है। वह सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक का रहने वाला है। उसने बताया कि समस्तीपुर जिले के एक बड़े कारोबारी उसे शराब मुहैया कराता है। हालांकि, बाद में उसने अपना स्टेटमेंट बदल लिया।

उसने बताया कि एक कारोबारी मुझे लालच देकर शराब धरा दिया। इसकी सूचना अपने पिता को दी। इसके बाद पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि, उसके इस बातों में कोई दम नहीं दिखा। बताया जाता है कि वह लंबे दिनों से इस धंधे में शामिल था।

Share

Leave a Reply