Home मुख्य दरभंगा जेल अधीक्षक सूर्यनाथ सिंह हुए सस्पेंड। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 10, 2017

दरभंगा जेल अधीक्षक सूर्यनाथ सिंह हुए सस्पेंड। Voice of Darbhanga

IMG_20170310_210405

दरभंगा : दरभंगा मंडल कारा में पिछले कई महीनों से सुरक्षा व्यवस्था में हो खामिओं को देखते हुए शुक्रवार को मंडल कारा के अधिक्षक सूर्यनाथ सिंह को सस्पेंड कर दिय गया है.

पिछले दिनों एसएसपी सत्यवीर सिंह और डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जेल में छापेमारी की गई थी. जहां कैदियों के पास से साढ़े तेरह हजार रूपए,मोबाइल फोन,  गाजा, इत्यादि बरामद किया गए था. वहीं इस संबंध में उस समय जिलाधिकारी ने कहा था कि जेल अधीक्षक के खिलाफ जेल की सुरक्षा व्यवस्था में लापरावाही और जेल के अंदर से रंगदारी मांगने के कई आवेदन आ चुके हैं. जिसको लेकर आईजी को जेल अधीक्षक के विरूद्ध कार्रवाई के लिए लिखा गया था.

जिसमें उनके निलंबन की अनुशंसा भी की गई थी. इतना ही नहीं सदर बीडीओ गंगा प्रसाद सिंह ने भी जेल में व्याप्त कुव्यवस्था और जेल से रंगदारी की घटना को लेकर लहेरियासराय थाने में कई कुख्यात आपराधियों के खिलाफ जेल के अंदर से रंगदारी मांगने को लेकर इंजिनियर हत्याकांड के मुख्य आरोपी संतोष झा सहित दर्जनों के विरूद्ध प्राथमिका दर्ज कराया था. जिस में जेल अधीक्षक सुर्यनाथ सिंह को भी नामजद किया गया था. वहीं शुक्रवार को कारा विभाग ने आदेश जारी करते हुए जेल अधीक्षक सुर्यनाथ सिंह को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है. अधीक्षक की सस्पेंड करने की खबर से जिला प्रशासन सहित मंडल कारा में खलबली मची हुई है.

Share

Leave a Reply