Home मुख्य 12 सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने प्रखण्ड मुख्यालय पर दिया धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 10, 2017

12 सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने प्रखण्ड मुख्यालय पर दिया धरना। Voice of Darbhanga

IMG_20170310_211418

अलीनगर: अलीनगर प्रखण्ड मुख्यालय में शुक्रवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले 12 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. जहां धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार साहु ने किया.

उन्होंने बताया कि शिक्षकों के साथ राज्य सरकार समान व्यवहार नहीं कर रही है. शिक्षकों की मांग है कि समान काम मगर समान वेतनमान दी जाए, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए सहित 12 मांगों को लेकर धरना दिया गया. शिक्षकों ने कहा कि अगर सभी शर्तों को अविलंब नही मानी गयी एवं हमारे मांगों को नही सुनी गयी तो 23 मार्च को पटना में जक्का जाम किया जाएगा.

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रफीउद्दीन , प्रखंड सचिव चुन चुन पासवान, मो. इदरीश और रमन कुमार सहित दर्जनों शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थी.

Share

Leave a Reply