Home मुख्य ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 10, 2017

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम। Voice of Darbhanga

IMG_20170311_073559केवटी : दरभंगा -जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 105 के बेहटवारा के बरही अगुआरा के समीप  शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एक साइकिल सवार 32 वर्षीय युवक को ट्रक ने कुचल दिया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक युवक कोयलास्थान पंचायत के दोमे गांव निवासी स्वर्गीय फकीर दास का पुत्र सत्यनारायण यादव बताया गया है. वह  दरभंगा में रंगकर्मी का काम करता था. वह अपने काम पर दरभंगा जा रहा था कि इसीक्रम  में दरभंगा की ओर जा रहे ट्रक बीआर 09 क्यू 3222 ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया. वहीं चालक ठोकर मारकर ट्रक को कुछ दुरी पर जाकर तीस भमरा पुल के समीप छोड़कर भागने में कामयाब हो गयें. आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दियें तथा शव को लेकर  उक्त मार्ग को घटनास्थल बास-बल्ला से घेरकर जाम कर दिया. जाम के कारण  दोनों तरफ से आवागमन ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलते हीं बीडीओ मो. तौकीर हाशमी, सीओ संतोष कुमार सुमन तथा केवटी थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जाम हटाने का प्रयास शुरू करते हुए फायरब्रिगेड को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलने पर पहुंची फायरब्रिगेड के जबानों ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया. थानाध्यक्ष ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक  को जब्त कर लिया है. जामकतार्ओं को काफी मशक्कत के बाद समझाने-बुझाने तथा यथासंभव सरकारी सहायता के आश्वासन दियें जाने पर जाम हटाया गया. इस दौरान बीडीओ मो. तौकीर हाशमी ने तत्काल मृतक के भाई सूर्य नारायण यादव को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत नकद राशि बीस हजार तथा  मुखिया गीता देवी ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्ठि के तहत नकद  तीन हजार दिये. मौके पर पूर्व जिपस मो.अखलाक, पूर्व उपप्रमुख सुवंश कुमार यादव, पंसस भोला कुमार, महेंद्र यादव, रवि कुमार आदि मौजूद थे.

Share

Leave a Reply