
अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

केवटी : स्थानीय सीएचसी में हंगामा करने तथा चिकित्सक और कर्मियों के साथ मारपीट करने के खिलाफ तथा इस संबंध में दर्ज एफआईआर के अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को हड़ताल के मद्देनजर धरना-प्रदर्शन किया. स्थानीय पीएचसी पर बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड ईकाई के बैनर तले धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के महामंत्री तपेशवर यादव ने की. चिकित्सकों तथा कर्मियों का कहना है कि केवटी के आदित्य कुमार झा ने करीब 20 -25 की संख्या में आकर पीएचसी में घटना को अंजाम दिया. जिससे मरीजो को परेशानियां झेलनी पड़ी. धरनारर्थियों ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगा. उल्लेखनीय है कि 9 मार्च 017 की शाम हुई घटना को लेकर पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक दीपक कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाना मेंआदित्य कुमार झा सहित अन्य 20 – 25 के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. इधर श्री झा ने बताया कि मेरा छोटा पुत्र सड़क दुर्घटना में 8 मार्च की रात घायल होने पर इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां शिथिल उपचार प्रकिया होने और हालत जब बिगड़ने लगी तब डीएमसीएच रेफर करने इसके वाबजुद एम्बुलेंस सेवा समय पर उपलब्ध नहीं कराया गया. जब इसके लिए आवाज उठया गया तो अपनी कमजोरी छुपाने के लिए यह नाटक शुरू किया गया है.

