Home मुख्य पचाढ़ी मठ की भूमि को लेकर हुए विवाद में दस जख्मी। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 10, 2017

पचाढ़ी मठ की भूमि को लेकर हुए विवाद में दस जख्मी। Voice of Darbhanga

IMG_20170311_090118दरभंगा: रैयाम थाना क्षेत्र के पचाढ़ी मठ की भूमि को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पूर्व एमएलसी मिश्रीलाल यादव सहित उनके पुत्र व भतीजा को नामजद किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से मौनी बाबा, पूर्व मुखिया शिवन चौपाल सहित सात लोगों को आरोपी बनाया है। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच-पांच लोग जख्मी हो गए। सभी को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मठ की भूमि पर दूसरे पक्ष के लोग लंबे दिनों से दावा कर रहे हैं। मामला उच्च न्यायालय में रहने के बावजूद बार-बार दखल कब्जा को लेकर दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार को पूर्व एमएलसी की ओर से भूमि को जोतने पर विवाद खड़ा हो गया। दोनों ओर से लाठी, रॉड, फरसा आदि से एक-दूसरे पर हमला किया गया। जिसमें दस लोग घायल हो गए। पूर्व एमएलसी की ओर से की गई मारपीट में शांति देवी, उसके पति व पूर्व मुखिया शिवन चौपाल, पुत्र मनोज चौपाल, सत्तो चौपाल व सरोज चौपाल गंभीर रूप से जख्मी हैं। वहीं मौनी बाबा व शिवन चौपाल की ओर से की गई मारपीट में पूर्व एमएलसी मिश्रीलाल यादव के पक्ष के विश्वनाथ साह, पवन मंडल, सुकेश मंडल, रामनारायण मंडल, घुरनी देवी गंभीर से घायल हैं। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। उच्च न्यायालय में वाद लंबित रहने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में पूर्व एमएलसी मिश्रीलाल यादव सहित उनके पुत्र व भतीजा को नामजद किया गया है।

Share

Leave a Reply