
11000 का तार टूटने से दो बच्चे घायल, लोगो ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के घुड़दौड़ में आज सुबह 11000 केवीए का तार टूट कर गिर गया। इसके झटके से अर्जुन एवं दिलखुश नाम के दो बच्चे घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित लोगो ने सिंहवाड़ा-जाले रोड को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना की पुलिस पहुँच गयी। समाचर प्रेषण तक पुलिस लोगो से बात करके समझाने बुझाने का प्रयास कर रही थी। लोग बीडीओ की बुलाने की मांग पर अड़े थे जबकि पुलिस द्वारा उनके जिला में मीटिंग में होने की बात बतायी जा रही है।

