
पलंग के दीवान में छिपा कर रखे शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: यूनिवर्सिटी थाना अंतर्गत कादिराबाद स्थित गणेश टी स्टॉल के ऊपर बने कमरे से पुलिस ने आशा देवी नामक एक महिला को 84 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध मे सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद छापेमारी की गयी। होटल के नीचे टी स्टाल चलता है और ऊपर कमरे में पलंग के दीवान में छिपाकर रखा गया था। सभी रॉयल स्टैग कम्पनी की बोतलें हैं।


