Home मुख्य उत्पाद विभाग ने शराब के साथ एक को पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 11, 2017

उत्पाद विभाग ने शराब के साथ एक को पकड़ा। Voice of Darbhanga

IMG_20170311_194739

दरभंगा: होली के मद्देनजर शराब कारोबारियों पर उत्पाद विभाग की कड़ी नजर है। इसी के तहत आज गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधीक्षक दीनबन्धु के नेतृत्व में छापा मारकर लहेरियासराय थानाक्षेत्र के चट्टी चौक के पास से आज शाम पंचोभ निवासी प्रवीण मिश्रा को शराब के साथ गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया प्रवीण मिश्रा के बाइक की डिक्की से 180 एमएल रॉयल स्टैग की दस बोतल बरामद की है। प्रवीण मिश्रा का चट्टी दुर्गा मंदिर के सामने पान एवं जेनेरल स्टोर की दूकान है। श्री दीनबन्धु ने बताया कि गिरफ्तार किये गए व्यक्ति के निशानदेही पर अन्य जगह भी छापेमारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply