
पंचायत समिति की बैठक में गर्माया रहा शिक्षा-स्वास्थ सेवाओं में कोताही का मुद्दा। Voice of Darbhanga

घनश्यामपुर: प्रखंड अंतर्गत शनिवार को पंचायत समिति की बैठक ई० किसान भवन में की गई। समिति की बैठक में शिक्षा,चिकित्सा,बाल विकास, पशु पालन विभाग,इन सभी मुद्दों पर बात की गई। सबसे पहले सभी समितियों ने चिकित्सा पदाधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि घनश्यामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज को आए अधिकतर मरीज को आप दरभंगा ही रेफर कर देते हैं। पाली पंचायत समिति सदस्य द्वारा कहा गया आप अस्पताल की गाडी का निजी इस्तेमाल करते हैं और मरीजो को निजी गाड़ियों से जाने को कहते हैं। प्रखंड उप-प्रमुख नसर नवाब ने कहा प्रखंड के लोग बड़ी उम्मीद लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचते हैं और वहां दवा ही नहीं मिलती है। आप छोटे बड़े सभी मरीजों को रेफर करते हैं। ब्रह्मपुरा मसवासी पंचायत समिति हसन इमाम ने पशु चिकित्सा पदाधिकारी पर आवाज़ उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले 4 महीनों से दवा नहीं मिल रहा है। और तो और पशुपालन केंद्र पर पैसा लेकर के दवा दिया जाता है। घनश्यामपुर पंचायत के मुखिया द्वारा शिक्षा पदाधिकारी को संकेत दिया गया कि विद्यालय में बनाया जा रहा मध्याह्न भोजन घटिया किस्म का बन रहा है जिस कारण कोई घटना ना हो जाए। इस पर सुधार की जाए। जिप सदस्य दीपक कुमार मिश्र घनश्यामपुर प्रखंड के हर पंचायत में सरकारी भूमि होने के बाद भी 11 विद्यालय को क्यों निष्कासित किया गया। तुमौल पंचायत का मध्य विद्यालय भवन होने के बाद भी विद्यालय में पठन पाठन का कार्य ठप पड़ा हुआ है। प्रखंड उप-प्रमुख नसर नवाब शिक्षा हमारे बच्चों की रीढ़ की हड्डी है जिसे हमें बचपन से ही मजबूत बनाना होगा लेकिन पाली पंचायत का नव सृजित प्राथमिक विद्यालय जो पिछले कई वर्षों से सड़क पर खुले आकाश में चल रहा है इस विद्यालय का निदान जल्द से जल्द की जाए बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकरी,शिक्षा पदाधिकारी,कार्यक्रम पदाधिकारी,बाल विकास पदाधिकारी प्रखंड प्रमुख,प्रखंड उप-प्रमुख,जिप सदस्य, व प्रखंड के सभी मुखिया व समिति गण मौजूद रहे।

