
वज्रपात से खुशी का माहौल गम में बदला। Voice of Darbhanga
दरभंगा : बीती रात हलकी बारिश के साथ वज्रपात ने दो परिवार के खुशी के माहौल को गम में बदल दिया. घटना हायाघाट प्रखंड के मलहिपट्टी पंचायत का है. मलहिपट्टी पंचायत के सिरनिया गाँव में बीती रात एक विवाह का आयोजन था. बारात धोइ, थाना सदर से आनी थी. बारात अपने गन्तव्य स्थल की ओर चली लेकिन, नरकटिया चौर के नजदीक अचानक वज्रपात ने लड़का पक्ष की ओर से आये हुए जगरनाथ शर्मा उम्र 15 वर्ष की जान ले ली. बारात को रिसीव करने गए उसी स्थल पर लड़की के चाचा रामचंद्र शर्मा उम्र 39 की भी मृत्य भी हो गई. उसी वज्रपात में घायल सूरज शर्मा को डीएमसीएच ले जाया गया जिसका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही हायाघाट प्रखंड के बीडीओ श्री प्रेम कुमार, हनुमाननगर बीडीओ श्री पंकज कुमार, हायाघाट थाना, एपीएम थाना और कई अन्य लोग की सहायता से लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच् ले जाया गया. इस घटना से पूरे गाँव में गम का माहौल छा गया है. हायाघाट के विधायक अमरनाथ गामी, हायाघाट राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष शमशाद रिजवी, मलहिपट्टी के मुखिया लाल बाबू और जदयू के वरिष्ठ नेता देवकान्त रॉय लड़की वालो के घर पहुँच कर उसे सांत्वना दिया और कहा दु:ख के इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ है.

