
डीएमसीएच के हटाये गये सफाई कर्मियों को 15 के बाद मिलेगा काम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को डीएमसीएच के अधीक्षक कक्ष में हड़ताली सफाई कर्मी ठेकेदार अधीक्षक उपाधिक्षक प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। इस वार्ता में निर्णय लिया गया कि 15 मार्च से 80 सफाई कर्मियों को जो लगातार हड़ताल पर डटे हुए थे। उन्हें काम पर वापस ले लिया जाएगा। बाकी कर्मी को कुछ दिनों के बाद लिया जाएगा। तब तक सरकार से अनुरोध किया जाएगा कि कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी हो। सफाई कर्मियों को अब प्रतिमा 5978 रुपए मिलेगा इसके लिए कर्मियों को अपना आधार कार्ड, बैंक खाता, करार पेपर सबका फोटो स्टेट देने होंगे। ताकि भुगतान बैंक से किया जा सके। सफाई कर्मियों की तरफ से प्रतिनिधि में विजयकांत ठाकुर, ललन चौधरी, श्याम भारती, मंटू ठाकुर, दिनेश झा, प्रकाश चौधरी, दिलीप भगत आदि शामिल थे। वार्ता के बाद सभा को संबोधित करते हुए विजयकांत ठाकुर ने कहा दरभंगा अस्पताल के प्रति राज्य सरकार का सौतेला व्यवहार है ।जिसके कारण कर्मियों की कमी। सफाई के स्तर में कमी। दवाई में गरबरी आदि होता है। जिसके विरुद्ध जन संघर्ष होगा। इस अवसर पर दरभंगा जिला किसान सभा के सचिव श्याम भारती ने कहा कि आश्चर्य है तीन बार समझौता होने के बावजूद भी सफाई कर्मी को अभी तक काम पर वापस नहीं लिया गया है। इस मौके पर सीपीआईएम के जिला सचिव मंटू ठाकुर ने कहा कि प्रशासन व ठेकेदार सफाई कर्मी को कर्मचारी को मान लिया है। मगर समझौता लागू नहीं कर रहा है । कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है। सभा की अध्यक्षता मजदूर नेता दिनेश झा ने किया।

