Home मुख्य सभी कॉलेज के प्रधानाचार्य को वेबसाइट डेवलप करवाना होगा: कुलपति। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 11, 2017

सभी कॉलेज के प्रधानाचार्य को वेबसाइट डेवलप करवाना होगा: कुलपति। Voice of Darbhanga

IMG_20170312_034939

दरभंगा: लनामिविवि में वीसी प्रो. राज किशोर झा की अध्यक्षता में अंगीभूत कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक शनिवार को हुई। कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इसमें सबसे पहले प्रधानाचार्यों को कॉलेज की वेबसाइट डेवलप करने का टास्क दिया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2009- 10 से 2015- 16 तक राज्य सरकार से विभिन्न योजना मदों में प्राप्त राशि के संबंध में फार्म 42ए भर कर शीघ्र जमा करने का निदेश भी दिया गया। नैक मूल्यांकन से वंचित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से इस संबंध में हुई प्रगति की समीक्षा भी की गई। साथ ही नैक मूल्यांकन कराने वाले कॉलेजों को रूसा से मिलने वाली राशि को व्यय कर उपयोगिता प्रमाण प्रत्र शीघ्र जमा करने को कहा गया। प्रधानाचार्यों को वेबसाइट पर डीसीएफ-2 अपलोड करने को कहा गया। राज्य सरकार के वेतन कोषांग से वंचित शिक्षका व कर्मियों के वेतन सत्यापन करा लेने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई पर त्वरित गति से काम करा लेने को कहा गया। बरौनी के एक कॉलेज में वीसी की ओर से अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए निर्णय के संबंध में प्रस्तुत प्रगति प्रतिवेदन की कॉपी सभी प्रधानाचार्यों को दिया गया। मौके पर सीसीडीसी डॉ. मुनेश्वर यादव, विकास पदाधिकारी डॉ. सुबोध यादव, ओएसडी डॉ. एसके राय सहित कई प्रधानाचार्य मौजूद थे।

Share

Leave a Reply