
प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में मनीगाछी में मनाया गया भाजपा के जीत का जश्न। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुरे जिला मे विभिन्न जगहों पर रंग गुलाल लगाकर एवं मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इसी क्रम में बेनीपुर चौक पर पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने रंग गुलाल एवं मिठाई बांटकर खुशियाँ जाहिर की। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, राधेश्याम झा, मनिकांत मिश्र, रामबाग झा, राधावल्लभ झा , निलाम्बर मंडल सहित कई कार्यकर्ता सम्मलित थे ।
मनीगाछी: प्रखंड के विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओ ने पार्टी की शानदार जीत पर मिठाई बांटकर खुशियाँ मनाई । इस अवसर पर राघोपुर में पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटकर खुशियाँ मनाई । इस अवसर पर राधावल्लभ झा, रमेश चौधरी , निलाम्बर मंडल , घनश्याम झा, बद्रीनारायण मिश्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

