
पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ छत्तीसगढ़ हमले में शहीद जवान का अंतिम संस्कार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: छत्तीसगढ में हुए नक्सली हमले के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ के एएसआइ नरेंद्र कुमार सिंह का शव रविवार को दरभंगा पहुंचा। यहां ये शव को उनके गांव बहेड़ी थाने के बकमंडल ले जाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
विदित हो कि बहेड़ी थाना क्षेत्र की समधपुरा पंचायत के बकमंडल गांव के लाल तथा सीआरपीएफ में एएसआइ नरेंद्र कुमार सिंह शनिवार को नक्सलियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया।
नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के एएसअाइ नरेंद्र कुमार सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को उनके गांव बकमंडल स्थित शमशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ। इस दौरान भारत माता की जय, अमर रहे शहीद नरेंद्र के नारे लगते रहे। मुखाग्नि इकलौते पुत्र प्रकाश ने दी।
इस मौके पर सीआरपीएफ के डीआइजी जीएल मीणा, जिला पदाधिकारी डाॅ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी सत्यवीर सिंह, विधायक सुनील चौधरी, पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर सहित भारी संख्या लोग उपस्थित थे ।

