
ठनका गिरने से बाराती की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा : हायाघाट प्रखंड के मल्हीपट्टी उत्तरी पंचायत के घरारी गांव में शुक्रवार की रात हुए वज्रपात में सदर प्रखंड के धोई घाट निवासी रामसकल शर्मा के पुत्र जगन्नाथ शर्मा की मौत हो गयी. वहीं, राम ललित शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये.
इनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. बताया जाता है कि घरारी गांव में धोई घाट से बरात आयी थी. बरात पक्ष में जगन्नाथ शर्मा भी पहुंचे थे. इसी दौरान तेज बारिश के समय अचानक हुए वज्रपात में जगन्नाथ की मौत हो गयी. इधर, हायाघाट विधायक सह प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी ने डीएम को पत्र लिखकर मृतक व घायल के परिजनों को उचित मुआवजे एवं सभी सरकारी सुविधा मुहैया कराने को कहा है.

