Home मुख्य होली के दिन हथियार के साथ वांछित गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 14, 2017

होली के दिन हथियार के साथ वांछित गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170314_173248

दरभंगा: होली पर्व के दिन घनश्यामपुर थाना की पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कई मामलों में तलाशे जा रहे कुख्यात अपराधी एनुल नद्दाफ के पुत्र साकिम नद्दाफ को गोराबौराम के कुनौनी गांव में निजी आवास से एकनाली बन्दुक और एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष को उक्त आरोपी द्वारा शराब बेचे जाने की मिली गुप्त  सूचना के बाद बड़गांव ओपी थाना एवं घनश्यामपुर थाना के द्वारा संयुक्त छापेमारी के दौरान घर के पीछे पुआल से एकनाली बन्दुक और एक लोडेड देशी कट्टा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो की साकीम इससे पहले भी कई मामलों में नामजद है। लोगों में चर्चा है की होली के दिन हथियार के साथ पकड़ाना हो सकता है कोई बहुत बड़े घटना को अंजाम देने की तयारी होगी।

Share

Leave a Reply