
Home मुख्य होली केलिए खस्सी चोरी करते ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga
होली केलिए खस्सी चोरी करते ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर फेकला थाना क्षेत्र के बरुआरा गावँ में रविवार की रात रामटोला से खस्सी चोरी करने आये दो चोर को स्थानीय लोगो के द्वारा पकड़ कर फेकला थाना के हवाले कर दिया गया। रामटोला निवासी छितन राम के पुत्र सिकंदर राम ने बताया कि चोरी करने आये चोर भागने के दौरान पैशन मोटर साइकिल छूट गया जो की थाने के हवाले कर दिया गया है। साथ ही बताया कि चार दिनों से गावँ में खस्सी की चोरी हो रही है। फेकला थाना प्रभारी खुशबुद्दीन अहमद ने जानकारी दी कि दोनों चोरो को ग्रामीणों के द्वारा पकड़ कर लाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बहादुरपुर निवासी सुरेंद्र सहनी कस पुत्र राजेश साहनी और दूसरा जोरजा निवासी सज्जन सहनी का पुत्र संजीत सहनी है।

