
बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को बीडीओ ने दिया चार लाख का चेक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केवंटी थाना क्षेत्र के खराज गांव निवासी प्रमोद राय (30) व उसकी मां मंजू देवी (55) की सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर सोमवार को बीडीओ मो. तौकीर हाशमी ने चार-चार लाख का चेक मृतक के परिजन को दिया।
बीडीओ ने चेक मंजू देवी के पति व प्रमोद के पिता भोगेन्द्र राय को उसके गांव खराज में प्रदान किया। इस मौके पर जिला पार्षद मो. समीउल्लाह खां समीम व मुखिया मो चांद भी उपस्थित थे। मालूम हो कि प्रमोद दिल्ली में मजदूरी का काम करता था और अपने मां मंजु देवी सहित पत्नी संगीता और बच्चे के साथ होली के मौके पर अपने घर आ रहे थे।
इसी क्रम में 12 मार्च को मुजफ्फरपुर के ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर बोचहा में बस दुर्घटना में मां बेटे की मौत हो गई। जबकि मृतक प्रमोद की पत्नी संगीता देवी (25) और पुत्री गुंजन कुमारी (5) घायल हो गई। मृतक पांच भाई में तीसरे नंबर पर था। एक छोटी बहन जिसकी शादी हो चुकी है। घटना को लेकर गांव में होली का चहल पहल थम गया और मातमी सन्नाटा पसर गया।

