
भाजपा की जीत की ख़ुशी में रामनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज बेनीपुर अनुमंडल के पोहद्दी ग्राम में सुदामा कुटी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी में मानस प्रचार प्रसार समिति द्वारा रामनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन बेनीपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपालजी ठाकुर ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर पूर्व विधयाक गोपालजी ठाकुर के साथ ललित कुमार झा , अवध किशोर दास , मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम झा , यशोदानन्द झा ,रामबहादुर झा ,दुर्गा झा ,सुरेश झा ,महराज मिश्र सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

