Home मुख्य नितीश पर बयान से नाराज युवा जदयू ने फूँका रघुवंश प्रसाद का पुतला। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 15, 2017

नितीश पर बयान से नाराज युवा जदयू ने फूँका रघुवंश प्रसाद का पुतला। Voice of Darbhanga

IMG_20170315_193303दरभंगा: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा सीएम नीतीश कुमार को लेकर वैशाली के महनार में उन्होनें कहा था कि यूपी चुनाव में मौन रह कर व केंद्र की नोटबंदी अभियान का समर्थन कर नीतीश कुमार ने महागठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है, बल्कि भाजपा का समर्थन किया है… जिसके चलते भाजपा का यूपी में अपार जीत हुई.

इतना ही नहीं उन्होनें आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी प्रवक्ताओं से उन्हें गाली दिलवाते हैं , इन्हीं बयानबाजी को लेकर बुधवार को दरभंगा जिला युवा जदयू की ओर से शहर के सुभाष चौक पर राजद के राष्टीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह का पुतला दहन युवा जदयू जिला अध्यक्ष एकबाल अंसारी की अध्यक्षता में की गई. जहां दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे. युवा जदयू जिला अध्यक्ष ने राजद के वरिष्ट नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के द्वारा  सीएम नीतीश कुमार पर की गई ब्यानबाजी को लेकर आक्रोशित युवा जदयू जिला अध्यक्ष ने श्री सिंह की बर्खास्तगी की मांग की. उन्होनें आरोप लगाते हुए कहा कि रघुवंश प्रसाद के द्वारा नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी काफी निंदनीय है, इस से भाजपा को फायदा पहुंचेगा. इतना ही नहीं श्री अंसारी ने कहा कि राजद के वरिष्ट नेता भाजपा के कठपुतली हैं. उनपर जब तक राजद कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक उनके खिलाफ युवा जदयू की ओर से आंदोलन जारी रहेगा।

Share

Leave a Reply