Home मुख्य भाजपा नेता ने की पत्रकार पर हमले की भर्त्सना। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 15, 2017

भाजपा नेता ने की पत्रकार पर हमले की भर्त्सना। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1489587957692दरभंगा: कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा हमले में घयल पत्रकार विग्नेश मिश्रा से उनके आवास पर जाकर मिलने पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप ठाकुर ने उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया। वॉइस ऑफ़ दरभंगा से फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले बिहार मे बढते ही जा रहे हैं. श्री ठाकुर ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि दोषियो पर अविलंब कार्यवाई करने के साथ पीडित पत्रकार कि जान की सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था की जाय.

ज्ञात हो कि भूमि विवाद में गांव के दबंग ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर मंगलवार को पत्रकार पर हमला कर दिया. गौरतलब है कि पत्रकार ने पहले भी अपने ऊपर हमले की आशंका के बाबत थाने में अर्जी दे रखी थी. लेकिन पुलिस ने उस वक्त मामले को इतना गंभीर नहीं समझा था. अब हमले के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र के पत्रकार बिगनेश मिश्र पर जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया गया. जिसको लेकर गांव के ही गुलाब यादव व उसके दो बेटों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया है. बताते चलें कि पिछले महीने 12 फरवरी को प्रखंड क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी श्री मिश्र ने मनीगाछी थाना में अपने ऊपर जानलेवा हमले होने को लेकर आवेदन दिए थे.

मगर उनके उस आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं कि गई. जिसका खामियाजा पत्रकार को मंगलवार को भुगतना पड़ा. उक्त घायल पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसका इलाज मनीगाछी पीएचसी में चल रहा है. मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Share

Leave a Reply