
लूटपाट के दौरान देर शाम युवक को मारी गोली। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मनिकौली पंचायत के सेहरा टोला निवासी सोगारथ सहनी के बेटे सुखलाल सहनी को अपराधियों ने बुधवार की देर शाम घर के सामने गोली मार दी. घायल सुखलाल को सिंहवाड़ा पीएचसी में भरती कराया गया, जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटनास्थल से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष शशिकांत सिंहा ने बताया कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोली मारी है.
विस्तृत विवरण थोड़ी देर में अपडेट किया जायेगा।

