Home मुख्य पारस हॉस्पिटल ने पेशाब लीक की समस्या से रिटायर्ड इंजीनियर को मुक्ति दिलाई। Voice of Darbhang
मुख्य - March 16, 2017

पारस हॉस्पिटल ने पेशाब लीक की समस्या से रिटायर्ड इंजीनियर को मुक्ति दिलाई। Voice of Darbhang

IMG_20170316_123743

दरभंगा: पेशाब लीक की समस्या से परेशान रिटायर्ड इंजीनियर सचिंद्र कुमार ने पिछले एक साल से कई हॉस्पिटल और निजी क्लीनिक की खाक छानी पर समस्या ज्यों की त्यों बनी रहेगी अंततः पारस हॉस्पिटल दरभंगा में 3 घंटे का ऑपरेशन कर उन्हें समस्या से मुक्ति दिलाई।

सचिंद्र को यह समस्या पिछले 1 वर्ष से थी इस समस्या के कारण उन्हें दैनिक क्रियाकलापों में भी दिक्कतें होती थी। अंत में उन्होंने पारस हॉस्पिटल दरभंगा के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिषेक बोस से संपर्क किया डॉक्टर बोस ने इन का संपूर्ण जांच किया। जांच के बाद उन्होंने पाया कि संपूर्ण पेनाइल यूरेथ्रा में लंबा स्ट्रिक्चर है। इसके बाद 3 घंटे का सघन ऑपरेशन चला। ऑपरेशन के एक महीने बाद सचिंद्र अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें पेशाब लीक की कोई समस्या नहीं है।

पारस हॉस्पिटल दरभंगा के यूनिट हेड डॉक्टर आनंद ने बताया कि हमारे यहां पूरी जांच पड़ताल के बाद मरीज का इलाज किया जाता है। इसी कारण कई हॉस्पिटल और क्लीनिक से परेशान होकर आए सचिंद्र कुमार ने आज पेशाब लीक की समस्या से छुटकारा पाया है।

Share

Leave a Reply