
मुखिया संघ ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र। Voice of Darbhanga

जाले: प्रखंड मुखिया महासंघ के एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को मुखिया महासंघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में बीडीओ रागिनी साहू से मिल कर प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास सहायकों द्वारा की जा रही मनमानी का जमकर विरोध किया. संघ ने अवास सहायको को दूसरे पंचायतो में तवादला करने की मांग भी की. महासंघ का आरोप है कि पूर्व मुखिया के समय से पंचायतों में पदस्थापित आवास सहायको का बीचौलियो से सम्पर्क है. जिस कारण नागरीको को नाहक खर्च का वहन करना पड़ रहा है. वहीं प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित जनप्रतिनिधियों के लिए तैयार प्रतिनिधि भवन अन्य उपयोग में ली जा रही हैं. जिस कारण महिला जनप्रतिनिधियों को फजीहत झेलना पड़ता है. इधर चौदहमी व पंचम वित्त आयोग का क्रमश: 80% व 90% पैसा काट कर मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना मद में दिया गया है जिसे मुखिया के अधिकारों का हनन माना जा रहा है. इसके अलावा सभी पंचायतों में अलग अलग किसान सलाहकार, हल्का कर्मचारी व पंचायत सचिव की नियुक्ति का माँग सम्बन्धी स्मारपत्र शिष्टमंडल ने बीडीओ को सौंपा. मौके पर मुखिया महेश प्रसाद, श्यामा कुमार सिंह सुमन, आलिया प्रवीण, ममता देवी, कुमकुम सिन्हा, जालो देवी, उपेन्द्र महतो, मिथिलेश प्रसाद, अनिल राम सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया मौजूद थे.

