
किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार मिले क्षतिपूर्ति : विजयकांत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वामपंथी किसान नेता विजय कांत ठाकुर ने फसल क्षति के एवज में किसानों की जमीन आधार मानक प्रति एकड़ 5 हजार रूपया मुआवजा दिए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिले में हुए तूफान, बरसात और जगह-जगह ओला गिरने से दलहन, गेहूं, सब्जी, आम की जिले में बड़ी बर्बादी हुई है. राज्य सरकार ने भी सर्वे करने का ऐलान किया है. मगर कहीं सर्वे नहीं हो रही है. वहीं दूसरी ओर किसान नेता ने राशन, किराशन, पेंशन का मामला उठाते हुए कहा कि एक तरफ अभी तक अनुमंडल कार्यालय में छूटे लोंगो से आवेदन लिया जा रहा है. जबकि राज्य सरकार ने अनुमंडल के वजाय प्रखंडों में आवेदन देने का आदेश दिया था. उन्होंने डेकुली के छोटे झा की मृत्यू को भूखमरी करार देते हुए कहा कि पेंशन नहीं मिलने से उनकी मौत हुई. प्रेस वार्ता के समय बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष ललन चौधरी, संयुक्त मंत्री श्याम भारती और जिलाध्यक्ष सुधीर कांत मिश्र उपस्थित थे.

