
तालाब भरने के विरोध में मशाल जुलूस। Voice of Darbhanga

केवटी : स्थानीय थाना क्षेत्र के लालगंज पंचायतन्तर्गत दहीपुरा गांव में विवादित चौधरी पोखर को कब्जा कर भरने के विरोध में दहीपुरा गठुली गांव के लोगों ने गुरुवार की शाम मशाल जुलूस निकाला. छात्र नेता मनोज कुमार अकेला के नेतृत्व में निकली जुलूस दहीपुरा गांव से चलकर गठुल्ली होते हुए बाढ़ पोखर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की मिली भगत से पोखर को कब्जा कर कथित लोगों ने भरना शुरू कर दिया हैं. वहीं इस मामलें मे सामाजिक कार्यकर्ता भोगी सहनी की गिरफ्तारी फर्जी मुकदमा दर्ज कर किया गया हैं. मौके पर गणेश कुमार यादव, शत्रुधन यादव, संतोष यादव पवन यादव, अशोक यादव समेत कई ने अपना विचार रखा.

