Home मुख्य हड़ताल पर गये होमगार्ड के जवान, पुलिसिंग प्रभावित। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 16, 2017

हड़ताल पर गये होमगार्ड के जवान, पुलिसिंग प्रभावित। Voice of Darbhanga

IMG_20170317_054646

दरभंगा: बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ केन्द्रीय समिति के आदेश पर अपने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को जिले के सभी ड्यूटी पर तैनात 902 होमगार्ड जवान हड़ताल पर चले गए. अपनी मांगो को लेकर शहर के पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया गया. इसकी अध्यक्षता करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि सूबे की सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार समान काम समान वेतन नियम के तहत बिहार पुलिस के तर्ज पर होमगार्ड के जवानों को सभी सुविधाएं लागू नहीं करती हैं,तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चारी रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात जिले के सभी होमगार्ड जवानों ने सुरक्षा हथियार जैसे राइफल, गोली इत्यादि सरकारी कोष में जमा कर दिए हैं. वहीं जिले के थानों, ट्रैफिक व्यवस्था, बैंकों, पोस्ट ऑफिस, दूरसंचार कार्यालय, आकाशवाणी, दरभंगा मंडल कारा और स्वास्थ्य शिक्षा विभाग समेत दर्जनों जगहों पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने ड्यूटी छोड़ अपने हक की लड़ाई के लिए उक्त धरना प्रदर्शन को समर्थन दे रहे हैं.

वहीं होमगार्ड जवानों के समर्थन में आए सीपीएम केन्द्रीय कमिटी के सदस्य का. विजयकांत ठाकुर ने मौके पर कहा कि होमगार्ड जवानों के मांगो के समर्थन में आगामी 27 मार्च को जिले के सभी प्रखंडों मे माकपा जिला कमिटी की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा. धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में संघ के सचिव दारोगा प्रसाद राय,मनोज कुमार सिहं, राम विलास यादव, बैद्यनाथ सिंह, जय किशोर यादव, मो. वसीम, श्याम लाल यादव और गंगा प्रसाद चौधरी सहित दर्जनों होमगार्ड के जवान मौजूद थे.

Share

Leave a Reply