Home मुख्य भारी मात्रा ने शराब के साथ कारोबारी धराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 23, 2017

भारी मात्रा ने शराब के साथ कारोबारी धराया। Voice of Darbhanga

IMG_20170324_072714

दरभंगा। पुलिस ने गुरुवार को बहेड़ी थानाक्षेत्र के बेलही गांव में छापेमारी कर एक घर से 998 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। साथ ही अवैध करोबार में एक जेनरल स्टोर व्यवसायी रंजीत महतो को गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के आवेदन पर दर्ज कांड संख्या 45/17 में गृहस्वामी रामोतार यादव, उनके पुत्र पप्पू यादव सहित दो अज्ञात को आरोपित किया है। बरामद शराब पर पंजाब उत्पाद का लेवल पाया गया है। इसकी उत्पाद की तिथि वर्ष 2016 एवं 2017 अंकित है। पुलिस बरामद शराब का नमूना उत्पाद रसायन परीक्षक केंद्र पटना भेज रही है। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बेलही गांव के रामप्रकाश महतो के पुत्र रंजीत की दुकान में छापेमारी की। इसी क्रम में दुकान के बगल में तीन बोतल 180एमएल का आरएस की बरामदगी की गयी। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर दुकान से सटे रामोतार यादव के घर में छापेमारी की। इसमें पुलिस को 170 एमएल का 37 बोतल, 180 एमएल का 664 बोतल, आरएस एवं 180 एमएल का 287 बोतल रेड रॉयल की 24 कार्टन में बंद विदेशी शराब मिली। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के अनुसार गृहस्वामी एवं उनके पुत्र की खोजबीन की जा रही है। ये छापेमारी के क्रम में भागने में कामयाब रहे। वहीं दो अन्य अज्ञात लोगों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।

Share

Leave a Reply