
शहादत दिवस पर याद किए गए भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की शहादत दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. आइसा-इनौस के सयुक्त तत्वावधान मे भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. उसके बाद सीएम साइंस कॉलेज में आइसा के विशाल माझी और इनौस के आर.एन शुक्ला की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. इसे जिला संयोजक संदीप चौधरी, गजेन्द्र नारायण शर्मा, केशरी कुमार यादव, प्रिन्स कर्ण, मो. अफजल अली, मो. आमीर, सुभम कुमार झा, धर्मेन्द्र शर्मा, संतोष सम्राट, मुकेश कुमार, मनोज राम, अनिल कुमार, रूपेश कुमार, सरोज पासवान, गोविन्द्र कुमार, राजीव कुमार, अताउल्लाह, अनिल कुमार आदि ने संबोधित किया. वहीं एआइडीएसओ की ओर से तीनों महापुरूषों को श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर वे सभा की अध्यक्षता अमित ठाकुर ने की. इस मौके पर जिला संयोजक मुजाहिद आलम ने कहा कि आजादी का 68 वर्ष बीत जाने के बाद भी शहीदों के सपनो को छात्र नौजवानों के बीच से हटाने का प्रयास किया जा रहा है. सभा को संबोधित करने वालों में लाल कुमार, ललित कुमार झा, अविनाश कुमार झा, अभिषेक झा, सुरेन्द्र कुमार, मिथिलेश कुमार, सुमन मंडल, दिव्यांशु कर्ण, सत्यम सिंह, अजय कुमार आदि हैं.

