Home मुख्य प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने मिथिला विवि के 35वें कुलपति के रूप में किया योगदान
मुख्य - March 23, 2017

प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने मिथिला विवि के 35वें कुलपति के रूप में किया योगदान

FB_IMG_1490321393404

 


दरभंगा : प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के 35वें कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर उन्होंने आज अपनी प्राथमिकता की भी घोषणा की. जिसके तहत उन्होंने कहा कि अंतर्राष्टीय स्तर पर उच्च शिक्षा में बहुत सारे परिवर्तन आये हैं और मेरा प्रयास रहेगा कि यहां के छात्रों को भी उस लायक बनाया जाए. कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का यह 50वां स्थापना दिवस है और स्वर्ण जयंती का आयोजन होगा. और उस अनुरूप विश्वविद्यालय को ढ़ाला जाएगा. इसके लिए रोड मैप बनाया जाएगा, लेकिन रोड मैप हकीकत से जुड़ा होगा. रोड मैप में सपनों की बात नहीं होगी. उन्होंने अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रबंधन से कहा है कि वे एक-एक गांव को गोद लें और वहां शिक्षक और छात्रों को भेजें और गांव जाकर लोगों को जागरूक करें. शाम 4 बजे योगदान के बाद वे निवर्तमान कार्यकारी कुलपति प्रो. आर.के झा से प्रभार लिया और उसके बाद परिसर स्थित सभी महापुरूषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उसके बाद कुलपति आवास का निरीक्षण किया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुलपति प्रो. सिंह ने आवास निरीक्षण के क्रम में टिप्पणी की कि गाय के घर को कुत्ता का घर बना दिया गया? कुलपति योगदान के बाद शिक्षक, कर्मी से मुलाकात की और उसके बाद पत्रकारों से भी रू-ब-रू हुए. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह सहित कई अधिकारी भी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply