Home मुख्य पिटाई के विरोध में टेम्पों चालकों का प्रदर्शन, सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 23, 2017

पिटाई के विरोध में टेम्पों चालकों का प्रदर्शन, सड़क जाम। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1490320364380

दरभंगा : दरभंगा में कभी टैम्पू चालकों की मनमानी तो कभी ट्रैफिक पुलिस के साथ बदसलूकी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. पिछले कई बार की तरह इस बार भी आज  घटना घटी. सुबह 8:30  बजे ट्रैफिक पुलिस द्वारा टैम्पो चालक मो0 इस्लाम की पिटाई के विरोध में बाघमोड़ पालिटेक्निक चौराहा बेला मोड़ एवं कटहलबाड़ी चौक को युनियन के लोगों ने जाम कर दिया. पुलिस वालों को  टैमपो चालक ने 10 रुपये नहीं दिया था जिस कारण उसकी पिटाई की गई थी. वार्ता के बाद 3 घंटे बाद जाम हटाया गया. वहीं दूसरी तरफ लोहिया चौक पर भी आॅटो मजदूर संघ के बैनर तले धरना प्रर्दशन किया गया, लेकिन लोगों में चर्चा रही कि टैम्पू चालकों की मनमानी जो कभी भी ट्रैफिक पुलिस की बात नहीं मानते. बीच सड़क पर ही टैम्पू रोक कर यातायात के नियम कर पालन नहीं करते.

Share

Leave a Reply