
बैनर पर राष्ट्रीय महासचिव की तस्वीर नही रहने से नाराज कार्यकर्त्ता ने किया बैठक का विरोध! Voice of Darbhanga
दरभंगा: जनता दल (यूनाइटेड) के बहादुरपुर कार्यकारिणी की बैठक में उस समय माहौल गर्माहट भरा हो गया जब प्रखण्ड के रामभद्रपुर निवासी कार्यकर्त्ता चंद्रशेखर झा उर्फ़ कन्हाई झा ने अपने संबोधन में जदयू राष्ट्रीय महासचिव संजय झा की तस्वीर न होने का मुद्दा उठा दिया। श्री झा ने कहा कि संजय झा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और दरभंगा में भी उन्होंने कई विकास के काम किये हैं। अतः बैनर में उनकी तस्वीर न होने के कारण वे बैठक का विरोध करते हैं। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया में भी सार्वजनिक रूप से जाहिर कर दिया जिसके बाद संजय झा समर्थकों की रोषपूर्ण प्रतिक्रियाएं आने लगी। आज आयोजित इस बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील भारती, प्रखण्ड अध्यक्ष रामनरेश भगत सहित कई नेता मौजूद थे।
हालांकि इस पूरे मामले पर बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष सुनील भारती से प्रतिक्रिया पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि मीडिया को यही सब न्यूज़ मिलता है, और कोई न्यूज़ नही है। जब उनसे जिलाध्यक्ष के तौर पर घटना के बाबत प्रतिक्रिया देने का अनुरोध किया गया तो उन्होंने इस तरह के किसी भी घटना होने से साफ इंकार कर दिया।
पार्टी सूत्रों की माने तो बैनर पर राष्ट्रीय महासचिव संजय झा की तस्वीर जिलाध्यक्ष के इशारे पर ही नही दी गयी। पर इस मामले पर खुल कर कोई बोलने को तैयार नही हुए।

