Home मुख्य अतिक्रमण हटाने गये अंचलाधिकारी को ग्रामीणों के विरोध के बाद लौटना पड़ा वापस। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 24, 2017

अतिक्रमण हटाने गये अंचलाधिकारी को ग्रामीणों के विरोध के बाद लौटना पड़ा वापस। Voice of Darbhanga

IMG_20170324_183620

दरभंगा :  बहादुरपुर प्रखंड के देकुली गांव में अंचलाधिकारी बहादुरपुर के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों को ग्रामीणों का विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। देकुली निवासी चंद्रकांत झा के पुत्र मोहन झा के आवेदन पर अंचलाधिकारी बहादुरपुर दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही स्व0 राम शेखर झा की विधवा अमरावती देवी के घर को तोड़ना शुरू कर दिया। इसे देख ग्रामीणों ने इसका घोर विरोध कर दिया जिससे अंचलाधिकारी को दल बल के साथ लौटना पड़ा। इस बीच अमरावती देवी का भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया। अमरावती देवी ने बताया कि कल ही कई ग्रामीणों के नाम से अंचलाधिकारी का नोटिस मिला था। लेकिन इस नोटिस का जवाब देने से पहले ही अंचलाधिकारी किसी दबाव में आकर आनन-फानन में  गांव में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने के नाम पर अमरावती देवी की भवन को गिराना शुरू कर दिया। अमरावती देवी ने बताया कि पूर्व में तीन चार साल पहले भी इसी तरह से अंचधिकारी महोदय दल बल के साथ आए और मेरे ही भवन को तोड़ कर चले गए थे। सीपीएम नेता श्याम भारती ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के क्रूरतापूर्वक अतिक्रमण के नाम पर गरीबों का घर तोड़ने का घोर निंदा करते हैं और प्रशासन से मांग करते हैं कि जिन गरीबों का भवन तोड़ा गया है उन गरीबों का भवन बनवाया जाए। तोड़ना ही है तो उन लोगों को खाली करा दें जहां दबंगों ने कब्जा कर रखा है। श्री भारती ने बताया जिन लोगों के नाम से नोटिस भेजा गया था उनमें अधिकांश लोग बीपीएल धारी है और इंदिरा आवास बना हुआ है। श्री भारती ने  ऐलान किया अगर प्रशासन अविलंब पूरे गए मकान को नहीं बनवाती है तो 27 मार्च को बहादुरपुर अंचल का घेराव किया जाएगा।

Share

Leave a Reply